Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंची किरण चौधरी, थोड़ी देर में ज्वाइन करेंगी भाजपा

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंची किरण चौधरी, थोड़ी देर में ज्वाइन करेंगी भाजपा

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी अपनी बेटी के साथ दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंच गई हैं। वो थोड़ी देर में भाजपा ज्वाइन करेंगी। उनके साथ उनकी बेटी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी बीजेपी ज्वाइन करेंगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी बीजेपी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2024 10:14:07 IST

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी अपनी बेटी के साथ दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंच गई हैं। वो थोड़ी देर में भाजपा ज्वाइन करेंगी। उनके साथ उनकी बेटी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी बीजेपी ज्वाइन करेंगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं।

किरण चौधरी के भाजपा ज्वाइन करने पर हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि उनका ‘SRK’ यानी कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी का ग्रुप टूट गया है। अगर यह टूट गया है तो यह अच्छी बात है और अगर किरण चौधरी भाजपा में शामिल हो रही हैं तो यह और भी अच्छी बात है।