Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • PMO अधिकारी बनकर ठगी करने वाले किरण पटेल की पत्नी गिरफ्तार, बंगला हड़पने का लगा आरोप

PMO अधिकारी बनकर ठगी करने वाले किरण पटेल की पत्नी गिरफ्तार, बंगला हड़पने का लगा आरोप

नई दिल्ली। हाल ही में जम्मू कश्मीर में जेड प्लस सुरक्षा में अधिकारी बनकर घूमकर चर्चा में आए किरण पटेल के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल किरण पटेल और मालिनी के खिलाफ अहमदाबाद में पॉश इलाके में बंगला हड़पने का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद किरण पटेल की पत्नी मालिनी […]

PMO अधिकारी बनकर ठगी करने वाले किरण पटेल की पत्नी गिरफ्तार, बंगला हड़पने का लगा आरोप
inkhbar News
  • Last Updated: March 28, 2023 12:53:43 IST

नई दिल्ली। हाल ही में जम्मू कश्मीर में जेड प्लस सुरक्षा में अधिकारी बनकर घूमकर चर्चा में आए किरण पटेल के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल किरण पटेल और मालिनी के खिलाफ अहमदाबाद में पॉश इलाके में बंगला हड़पने का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद किरण पटेल की पत्नी मालिनी पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बंगला हड़पने के आरोप में गिरफ्तार

किरण पटेल हाल ही में पीएमओ अधिकारी बन कर जम्मू का दौरा किया था, दौरे के दौरान किरण को अधिकारियों के द्वारा जेड प्लस सुरक्षा भी दी गई थी। अब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने किरण पटेल की पत्नी मालिनी पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल इन दोनों के ऊपर अहमदाबाद के पॉश इलाके में बंगला हड़पने का आरोप लगा था।

आपराधिक साजिश रचने का आरोप

बता दें कि अहमदाबाद पुलिस ने बीतें दिनों किरण पर एक वरिष्ठ नागरिक के बंगले पर कब्जा करने की कोशिश करने पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया था। पटेल दंपति पर आरोप लगा है कि उसने अधिकारी होने और राजनेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध होने का झूठा दावा किया था और इस माध्यम से उसने अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में एक बंगला मालिक का विश्वास जीतकर धोखाधड़ी करने की कोशिश की थी।