Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • महाराष्ट्र: ठाणे में कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी गिरने से दबे मजदूर, 2 की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी गिरने से दबे मजदूर, 2 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले जिले में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी गिरने से मजदूर दब गए। इस दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। रात 8.15 बजे की है पूरी घटना ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ट के प्रमुख अविनाश सांवत के अनुसार […]

ठाणे में कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी गिरने से दबे मजदूर, 2 की मौत
inkhbar News
  • Last Updated: February 24, 2023 08:12:14 IST

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले जिले में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी गिरने से मजदूर दब गए। इस दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

रात 8.15 बजे की है पूरी घटना

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ट के प्रमुख अविनाश सांवत के अनुसार ये घटना बी केबिन इलाके में रात 8.15 बजे की है। उन्होंने कहा कि, ” हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर्स ने दो मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर बताई है। ”

आकस्मिक मौत की दर्ज हुई रिपोर्ट

बता दें कि मृतकों की पहचान की जा रही हैं। मामले की जानकारी जुटा रही पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, इस मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे गहन जांच की जा रही है।