Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, राबड़ी देवी भी हैं साथ

किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, राबड़ी देवी भी हैं साथ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव इस समय किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके इलाज के लिए राजद प्रमुख सिंगापुर पहुंचे हैं। यहां पर उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी भी हैं। बेटी रोहिणी ने पैर छूकर लिया आर्शिवाद राजद प्रमुख लालू यादव सर्जरी के लिए […]

LALU YADAV
inkhbar News
  • Last Updated: November 27, 2022 12:28:22 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव इस समय किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके इलाज के लिए राजद प्रमुख सिंगापुर पहुंचे हैं। यहां पर उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी भी हैं।

बेटी रोहिणी ने पैर छूकर लिया आर्शिवाद

राजद प्रमुख लालू यादव सर्जरी के लिए शनिवार को सिंगापुर पहुंचे। बेटी रोहिणी ने उनको एयरपोर्ट से रिसीव किया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता का पैर छू कर आर्शीवाद लिया। बता दें कि पिछले कुछ समय से लालू यादव किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। अब वो किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं। लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी मौजूद हैं।