Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Lockdown in Jharkhand: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर लगाया लॉकडाउन, 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन

Lockdown in Jharkhand: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर लगाया लॉकडाउन, 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन

Lockdown in Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार यानी आज ऐलान किया कि राज्य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इस लॉकडाउन को सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया जाएगा।

Lockdown_in_jharkhand_
inkhbar News
  • Last Updated: April 20, 2021 16:41:46 IST

रांची/ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। कई शहरों में लॉकडाउन लग चुका है, जिस लिस्ट में अब झारखंड भी शामिल हो गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार यानी आज ऐलान किया कि राज्य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इस लॉकडाउन को सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया जाएगा।

झारखंड में लॉकडाउन 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। झारखंड में कई रियायतों के साथ लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं को छोड़ कर सभी दुकानें बंद रहेगी। बिना किसी काम के या अनुमति के लोग घर से बाहर नहीं निकल सकते है। धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति है लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं है। भारत सरकार व राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यालयों को छोड़कर अन्य कार्यालय बंद रहेंगे।

बता दें कि बीते दिन झारखंड में सभी स्‍कूल, कॉलेज, कोचिंग, आइटीआइ, ट्रेनिंग सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद करने का एलान सीएम हेमंत सोरेन ने किया। तब मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्राथमिक स्‍तर पर कई निर्णय लिए हैं। जरूरी पड़ने पर विशेष परिस्थितियों में और कड़े फैसले लिए जाएंगे।

झारखंड में बीते सोमवार को 4290 नये संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 67 हजार 235 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात 9 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 35 हजार 256 हो गयी है। आज 1777 संक्रमित मरीजों को इलाज के क्रम में अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 46 संक्रमितों की मौत विभिन्न अस्पतालों में हो गयी।

Rahul Gandhi Covid Positive : मनमोहन सिंह के बाद राहुल गांधी भी कोरोना पॉजिटिव , ट्वीट कर दी जानकारी

Arvind Kejriwal Wife Sunita Covid Positive : केजरीवाल की पत्नी कोरोना संक्रमित, सीएम ने खुद को किया सेल्फ आइसोलेट

Tags