Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनाव से BJP ने बनाया नया रास्ता, यूपी में इस रणनीति पर करेगी काम

Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनाव से BJP ने बनाया नया रास्ता, यूपी में इस रणनीति पर करेगी काम

नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पार्टी काफी उत्साहित है। इन राज्यों के चुनावों में महिला वोटरों ने बीजेपी के पक्ष में जमकर मतदान किया, जिसकी वजह से भाजपा को इन तीनों राज्यों में बड़ी जीत मिली है। विधानसभा चुनाव में जीत के इस फॉर्मूले को अब […]

BJP
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2023 13:12:56 IST

नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पार्टी काफी उत्साहित है। इन राज्यों के चुनावों में महिला वोटरों ने बीजेपी के पक्ष में जमकर मतदान किया, जिसकी वजह से भाजपा को इन तीनों राज्यों में बड़ी जीत मिली है। विधानसभा चुनाव में जीत के इस फॉर्मूले को अब भाजपा और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है, लोकसभा चुनाव में भी महिला वोटरों को साधने के लिए पार्टी ने बड़े स्तर पर रणनीति बनाई है।

बीजेपी ने बनाई रणनीति

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में भाजपा ने महिला वोटर्स को फोकस किया था। जिसके बाद अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी महिला वोटरों पर पार्टी की नजर है। भाजपा ने 2024 में महिलाओं को साधने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इसकी शुरुआत इसी सप्ताह से लखनऊ में होगी। इस अभियान के जरिए आठ राज्यों की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें भाजपा की तमाम महिला कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी। इस प्रसिक्षण के दौरान इन्हें महिलाओं से जुड़े चुनावी अभियान का खाका सौंपा जाएगा। जिसके बाद ये महिला कार्यकर्ता अपने-अपने राज्यों में जाकर दूसरी पदाधिकारियों तक इस प्लान को पहुंचाएंगी।

बीजेपी महिलाओं के लिए चलाएगी विशेष अभियान

यह अभियान हर वर्ग के लिए किया जाएगा। इस ट्रेनिंग में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी शामिल होंगी। भाजपा महिलाओं के लिए 9 तरीके के अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों से सम्पर्क किया जाएगा। इसके तहत महिला खिलाड़ियों के साथ संपर्क किया जाएगा। साथ ही नई महिला वोटर, एनजीओ से जुड़ी महिलाओं, लेखकों और प्रबुद्ध वर्ग को अभियान के तहत जोड़ा जाएगा।