Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, तीन बार के विधायक इस नेता ने छोड़ा ‘हाथ’

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, तीन बार के विधायक इस नेता ने छोड़ा ‘हाथ’

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक यूपी में कानपुर से विधायक रहे अजय कपूर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि अजय कपूर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। कांग्रेस ने उनको बिहार के सह प्रभारी की […]

Congress Candidates List
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2024 10:10:43 IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक यूपी में कानपुर से विधायक रहे अजय कपूर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि अजय कपूर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। कांग्रेस ने उनको बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी थी और कानपुर से विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से ही लोकसभा उम्मीदवार बनाना चाहती थी।

तीन बार रह चुके हैं विधायक

बता दें कि अजय कपूर 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वो साल 2002 से 2017 तक विधायक रहे. अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर तथा किदवई नगर सीट से विधायक रहे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस 17 तथा समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनावी मैदान में है। सपा ने अभी तक 31 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें-

BJP Candidate 2nd List: भाजपा की दूसरी लिस्ट फाइनल, 90 उम्मीदवारों का जल्द होगा एलान