Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Loksabha Election 2024: पीएम मोदी की वजह से ही मिली प्रचंड बहुमत…बोले चिराग पासवान

Loksabha Election 2024: पीएम मोदी की वजह से ही मिली प्रचंड बहुमत…बोले चिराग पासवान

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ गए हैं। बीजेपी इस बार बहुमत से चूक गई है हालांकि एनडीए 272 के आंकड़ा को पार करने में सफल रहा। इस बार के चुनाव में NDA को 292, INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिली है। इसी बीच लोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने NDA को मिले […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 6, 2024 14:54:58 IST

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ गए हैं। बीजेपी इस बार बहुमत से चूक गई है हालांकि एनडीए 272 के आंकड़ा को पार करने में सफल रहा। इस बार के चुनाव में NDA को 292, INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिली है। इसी बीच लोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने NDA को मिले सीट पर प्रतिक्रिया दी है।

पीएम की वजह से मिली प्रचंड बहुमत

मीडिया से बात करते हुए LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कल NDA के नेताओं की बैठक थी। प्रधानमंत्री मोदी की वजह से ही NDA को प्रचंड बहुमत मिली है। कल NDA के घटक दलों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा है।

इन पार्टी ने जीती इतनी सीटें-

बीजेपी-240
कांग्रेस-99
समाजवादी पार्टी-37
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस-29
डीएमके-22
तेलगु देशम-16
जदयू-12
शिवसेना उद्धव ठाकरे-9

बिहार की 40 सीटों के नतीजें-

जदयू -12
भाजपा- 12
लोजपा( r)-5
राजद-4
कांग्रेस-3
माले-2
हम-1
निर्दलीय-1

2025 का चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लड़ेगी NDA …सम्राट चौधरी का ऐलान