Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • कन्नौज में प्यार की सारी हदें पार कर पहले कराया जेंडर चेंज, फिर दो लड़कियों ने की शादी

कन्नौज में प्यार की सारी हदें पार कर पहले कराया जेंडर चेंज, फिर दो लड़कियों ने की शादी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। यहां सरायमीरा के देविन टोला मोहल्ले में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। दोनों लड़कियां पहले रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद एक लड़की ने जेंडर चेंज कराने का निर्णय लिया। इसके लिए उसने कई मेडिकल प्रक्रियाओं से गुजरकर अपना जेंडर बदलवाया।

Love crossed all limits in Kannauj, first got gender changed and then both the girls got married.
inkhbar News
  • Last Updated: December 20, 2024 13:25:47 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। यहां सरायमीरा के देविन टोला मोहल्ले में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। खास बात यह है कि शादी के लिए एक लड़की ने अपना जेंडर बदलवाया। वहीं अब इस शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जेंडर चेंज करवाने में करीब सात लाख रुपये खर्च हुए।

धूमधाम से हुई शादी

जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां पहले रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद एक लड़की ने जेंडर चेंज कराने का निर्णय लिया। इसके लिए उसने कई मेडिकल प्रक्रियाओं से गुजरकर अपना जेंडर बदलवाया। जेंडर चेंज के बाद दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। शादी समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। यह घटना पहली बार नहीं है। पिछले साल उत्तर प्रदेश के बरेली में भी ऐसा मामला सामने आया था। बदायूं की एक लड़की जब बरेली में पढ़ाने आई, तो उसकी मुलाकात एक निजी कंपनी में काम करने वाली दूसरी लड़की से हुई। दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल गई।

Kannauj News

परिवार ने किया विरोध

जब उनके परिवारों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। हालांकि, दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। उनमें से एक ने जेंडर चेंज कराने का निर्णय लिया और जटिल मेडिकल प्रक्रिया के बाद अपना जेंडर बदलवाया। इसके बाद दोनों ने कानूनी राय ली और जिला प्रशासन के सामने शादी के लिए आवेदन दिया। ये घटनाएं समाज में बदलाव की ओर इशारा करती हैं, जहां लोग अपनी पसंद से जीवन जीने के लिए साहसिक कदम उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अजित पवार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, पुणे में एयरपोर्ट का बदलेगा नाम