Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Insta पर हुआ प्यार… 5 बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई महिला

Insta पर हुआ प्यार… 5 बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई महिला

जयपुर। पिछले साल अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान की सीमा हैदर 4 बच्चों को लेकर भारत आ गई थी। राजस्थान के जैसलमेर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला अपने 5 बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला राजस्थान से गुजरात पहुंच गई […]

Insta
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2024 11:20:13 IST

जयपुर। पिछले साल अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान की सीमा हैदर 4 बच्चों को लेकर भारत आ गई थी। राजस्थान के जैसलमेर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला अपने 5 बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला राजस्थान से गुजरात पहुंच गई है और अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी है। महिला का कहना है कि उसकी जिंदगी उसके पति के साथ नर्क बन गई थी और अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। उसी से शादी करेगी।

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार

32 वर्षीय नेमी देवी को इंस्टाग्राम चलाने का बेहद शौक है। वह खूब रील्स बनाती है। इंस्टा पर उसके 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं पर उसकी मुलाकात गायक भीमाराम से हुई और दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने अब साथ रहने का निर्णय लिया है और शादी करना चाहते हैं। महिला ने पुलिस के सामने अपने पति पर मारपीट करने और शक करने का आरोप लगाया है।

हर तरफ चर्चा में महिला

पुलिस को दिए जानकारी में महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों के बीच फ़ोन नंबर एक्सचेंज हुए। बातचीत करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। तब उन्होंने फैसला किया कि साथ में ही रहेंगे। वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गुजरात पहुंच गई। पुलिस ने महिला और उसके पति का बयान दर्ज कर लिया है। इधर महिला की लव स्टोरी की चर्चा इलाके में हर तरफ हो रही है।

 

 

 

बीजेपी कार्यकर्ता पर भारत माता की जय बोलने पर हुआ हमला, दोनों की गई जान, वीडियो वायरल…