Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • 10 साल पहले की लव मैरिज, पैदा किए 2 बच्चे, फिर पत्नी को धोखा देकर हिमानी के साथ Sex करने लगा सचिन, जानिए पूरी कहानी

10 साल पहले की लव मैरिज, पैदा किए 2 बच्चे, फिर पत्नी को धोखा देकर हिमानी के साथ Sex करने लगा सचिन, जानिए पूरी कहानी

22 वर्षीय कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या की गुत्थी हरियाणा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझा ली। आरोपी लड़का हिमानी का फेसबुक फ्रेंड था। वह उससे मिलने उसके रूम पर आया करता था।

Himani Narwal
inkhbar News
  • Last Updated: March 4, 2025 09:27:54 IST

चंडीगढ़। 22 वर्षीय कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या की गुत्थी हरियाणा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझा ली। आरोपी लड़का हिमानी का फेसबुक फ्रेंड था। वह उससे मिलने उसके रूम पर आया करता था। इसी बीच दोनों में शारीरिक संबंध बने, फिर हिमानी ने एक दिन वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसके बाद से ब्लैकमेल करने लगी। आपको बता दें कि जिस सचिन के साथ हिमानी का जिस्मानी ताल्लुकात था, वो पहले से शादीशुदा था।

लव मैरेज करके बीबी को धोखा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन ने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज होकर उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया। वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहने लगा। दो बच्चे हुए भी, दोनों स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ये दावा तो कर रही है कि हिमानी का उसके साथ डेढ़ साल से अफेयर था लेकिन सवाल उठाया जा रहा कि क्या हिमानी को ये सब पता था। पुलिस इसका खुलासा क्यों नहीं कर रही है। हिमानी की मां का कहना है कि वो शादी के लिए कह रही थी। अगर किसी आदमी के साथ रिलेशन में रहती तो शादी के लिए क्यों मानती? सचिन का एक बेटा और बेटी है। बेटा पहली और बेटी दूसरी क्लास में पढ़ते हैं।

पुलिस निकालेगी सच्चाई

पूछताछ के दौरान सचिन ने ये भी कहा कि उसकी पत्नी को नहीं मालूम था कि उसका अफेयर हिमानी से चल रहा है। अब पुलिस इस एंगल से जांच में जुट गई है कि क्या सचिन ने इसलिए तो हिमानी की हत्या नहीं कर दी ताकि उसके परिवार को इस अफेयर के बारे में पता न चले। सचिन की उम्र 30 वर्ष है और उसके दो बच्चे भी हैं। सवाल ये भी उठ रहा कि क्या हिमानी को पता था कि सचिन शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है? इस मर्डर मामले में अभी कई बड़े राज खुलने बाकी हैं।

 

होली में शामिल हुए मुसलमान तो भुगतना पड़ेगा! बीजेपी विधायक का दावा- त्योहार में घुसकर करते हैं लव जिहाद

हिमानी हत्याकांड में पुलिस को पता चली ऐसी बात पलट कर रख दिया पूरा मामला, कांग्रेस नेता के हत्यारे प्रेमी ने उगल दिया सबसे बड़ा राज!