Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Corona News: लखनऊ के सीएमओ मनोज अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव

Corona News: लखनऊ के सीएमओ मनोज अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। यहां के सीएमओ मनोज अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लखनऊ में कोरोना मामलों में वृद्धि यूपी की राजधानी लखनऊ में फिर एक बार कोरोना के मामलो में वृद्धि देखी जा रही […]

Lucknow CMO
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2022 13:21:47 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। यहां के सीएमओ मनोज अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

लखनऊ में कोरोना मामलों में वृद्धि

यूपी की राजधानी लखनऊ में फिर एक बार कोरोना के मामलो में वृद्धि देखी जा रही है। पिछले सात दिन में यहां पर 10 नए कोरोना एक्टिव केस देखने को मिले है। वहीं लखनऊ सीएमओ ऑफिस के प्रवक्ता योगेश ने बताया कि सीएमओ मनोज अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल उनका इलाज होम आइसोलेशन पर चल रहा है।