नई दिल्ली। राजस्थान के ब्यावर में हिंदू बच्चियों से मुस्लिम गैंग द्वारा रेप की खबर तूल पकड़ रहा है। रोज इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार पाँचों लड़कों ने कबूल कर लिया है कि वो गलत काम कर रहे थे। उनका काम हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ संबंध बनाना था। इस गैंग का पर्दाफाश लुकमान नाम के एक युवक के करतूत से हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस गैंग में शामिल लुकमान ने एक हिंदू बच्ची को संबंध बनाने के लिए कब्रगाह में बुलाया था। वह कई बार उसका रेप कर चुका था। कब्रिस्तान में जब उसने उसके साथ रेप करने की कोशिश की तो बच्ची ने विरोध किया। लुकमान ने इसपर बच्ची को मारा-पीटा। घर वाले इधर बच्ची का पीछा कर रहे थे तो वो मौके पर पहुंच गए। इससे बच्ची की जान बच गई वरना वो मार देते।
बच्ची के परिजनों का कहना है कि वो कुछ दिन से अपनी बेटी पर नजर रखे हुए थे। वह घर से पैसे चुराने लगी थी। शक होने पर उन्होंने उसका पीछा किया। लुकमान ने बच्ची के परिजनों को भी डराया-धमकाया था। मुस्लिम गैंग का शिकार हो चुकी 4 अन्य लड़कियों का भी कहना है कि उन्हें बुर्का पहनने, रोजा रखने के लिए कहा जाता था। ऐसा नहीं करने पर डराते-धमकाते थे।
लुकमान और सोहेल समेत 5 लड़के अभी पुलिस रिमांड में हैं। इन्होंने एक ही स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को निशाना बनाया है। ये इन लड़कियों को लालच देकर कैफे-रेस्टोरेंट ले जाते थे। लड़कियों को ब्लैकमेल करके अन्य हिन्दू लड़कियों का उनसे नंबर लेते थे। लड़कियों के पास से चाइनीज फ़ोन भी मिला है।
दिल्ली की महिला CM तो बहुत धाकड़ है, आप नेता को जड़ दिया थप्पड़!