Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Madhya Pradesh: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का अजीबोगरीब बयान, बाढ़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

Madhya Pradesh: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का अजीबोगरीब बयान, बाढ़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बढ़ से हालात खराब हो गए हैं। सेना और NDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव का काम कर रही है। इस बीच बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बाढ़ को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा दिया है।

BJP MLA Rameshwar Sharma
inkhbar News
  • Last Updated: August 6, 2021 11:06:28 IST

इंदौर. मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बढ़ से हालात खराब हो गए हैं। सेना और NDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव का काम कर रही है। इस बीच बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बाढ़ को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा दिया है।

उनका कहना है कि ‘देश में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए नदियों को जोड़ने की जरूरत है। बीजेपी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने नदी जोड़े अभियान की बात कही थी। जिस पर किसी कांग्रेसी नेताओं ने ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण देश में बाढ़ की स्थिति हर साल पैदा हो रही है।’

उनका कहना है कि देश में शुरुआत से ही किसी कांग्रेसी नेताओं ने नदियों को जोड़ने और बाढ़ की स्थिति को काबू करने के लिए नहीं सोचा। रामेश्वर शर्मा के अनुसार देश में पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के अलावा मनमोहन सिंह ने इस बारे में कभी ध्यान नहीं दिया. जिसके कारण देश में हर साल बाढ़ की स्थिति पैदा हो रही है।

Pegasus Spyware: पेगासस सुनवाई पर सुप्रीम का सवाल- अभी तक एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की?

Tokyo Olympic 2020: अर्जेंटीना से 2-1 से हारकर बाहर हुआ भारतीय महिला हॉकी टीम, अभी कांस्य पदक जीतने का मौका

Tags