Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम अजित पवार ने सीएम एकनाथ शिंदे को दिया बड़ा झटका

महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम अजित पवार ने सीएम एकनाथ शिंदे को दिया बड़ा झटका

Maharastra News :महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इस बीच, नेता सरकार के भीतर ही दल बदल कर रहे हैं। शिवसेना के शिंदे गुट के पूर्व विधायक नितिन पाटिल ने विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी के अजित पवार गुट में शामिल होने का फैसला किया है। […]

ajeet pawar
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2024 18:59:44 IST

Maharastra News :महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इस बीच, नेता सरकार के भीतर ही दल बदल कर रहे हैं। शिवसेना के शिंदे गुट के पूर्व विधायक नितिन पाटिल ने विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी के अजित पवार गुट में शामिल होने का फैसला किया है।

कन्नड विधानसभा सीट पर टक्कर

कन्नड विधानसभा सीट पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। नितिन पाटिल ने मुंबई में अजित पवार की उपस्थिति में एनसीपी में शामिल होने की घोषणा की। पाटिल इससे पहले कांग्रेस में थे .उसके बाद शिंदे गुट में आए और अब अजित पवार के गुट में शामिल हो गए हैं।

शिंदे गुट का दबदबा

कन्नड तालुका कृषि उपज बाजार समिति में शिंदे गुट का दबदबा है। 2019 के कन्नड विधानसभा चुनाव में हर्षवर्धन जाधव यानि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उदय सिंह राजपूत यानि उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार थे। नितिन पाटिल को शिंदे गुट से संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन अब उनके दल बदलने से यह सीट अजित पवार के गुट को जा सकती है। इस बदलाव के बाद कन्नड सीट पर जाधव, राजपूत और पाटिल के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान सितंबर में होने की संभावना है और चुनाव अक्टूबर में हो सकते हैं।

 

Tags