Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • महाराष्ट्र: CM शिंदे के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, कारण तकनीकी खराबी

महाराष्ट्र: CM शिंदे के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, कारण तकनीकी खराबी

मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में आई कुछ तकीनीकी खराबी के कारण ये लैंडिंग करनी पड़ी। आपको बता दें कि हेलीकॉप्टर को राजभवन के हेलिपैड पर उतारा गया है। हेलीकॉप्टर में CM शिंदे के साथ मौजूद थे ये मंत्री बताया […]

महाराष्ट्र: CM शिंदे के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, कारण तकनीकी खराबी
inkhbar News
  • Last Updated: May 13, 2023 14:51:47 IST

मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में आई कुछ तकीनीकी खराबी के कारण ये लैंडिंग करनी पड़ी। आपको बता दें कि हेलीकॉप्टर को राजभवन के हेलिपैड पर उतारा गया है।

हेलीकॉप्टर में CM शिंदे के साथ मौजूद थे ये मंत्री

बताया जा रहा है कि CM शिंदे सतारा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ मंत्री संदीपान भुमरे और उद्योग मंत्री उदय सामंत इस कार्यक्रम में शामिल ओने जा रहे थे। हालांकि अभी तक तकनिकी खराबी का पता नहीं लग पाया है।