Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Maharashtra: महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री विनायक मेटे का भीषण सड़क हादसे में निधन, अस्पताल पहुंचे सीएम

Maharashtra: महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री विनायक मेटे का भीषण सड़क हादसे में निधन, अस्पताल पहुंचे सीएम

मुंबई। महाराष्ट्र शिव संग्राम नेता और राज्य के पूर्व राज्य मंत्री विनायक मेटे का आज तड़के निधन हो गया। पूर्व विधायक विनायक मेटे मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। विनायक भीषण महज 52 साल के थे। बता दें कि विनायक […]

Vinayak Mete
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2022 10:02:40 IST

मुंबई। महाराष्ट्र शिव संग्राम नेता और राज्य के पूर्व राज्य मंत्री विनायक मेटे का आज तड़के निधन हो गया। पूर्व विधायक विनायक मेटे मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। विनायक भीषण महज 52 साल के थे। बता दें कि विनायक एक बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे थे।

52 साल के थे विनायक मेटे

महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai Pune Expressway) पर एक बहुत ही भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस एक्सीडेंट ने महाराष्ट्र के एक बड़े राजनेता को अपना शिकार बना लिया है। दरअसल महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे (Vinayak Mete) की इस सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वो एक एसयूवी कार पर सवार थे, जिसके परखच्चे उड़ गए हैं। विनायक मेटे शिव संग्राम पार्टी (Shiv Sangram Party) के एक बड़े नेता थे। उनकी उम्र अभी महज 52 साल की थी।

सुबह 5.15 पर हुआ भीषण हादसा

मुंबई से पूणे तक जाने वाली मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर विनायक मेटे इस सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। बता दें कि वो महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रह चुके थे। पूर्व विधायक मेटे मराठा लोगों को आरक्षण (Maratha Reservation) दिए जाने के बड़े समर्थक थे, जिसके कारण वो चर्चा में रहते थे। स्थानीय पुलिस के अनुसार, हादसा आज यानि रविवार को सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ।

राज्य के सीएम पहुंचे MGM अस्पताल

यह भीषण सड़क हादसा रायगढ़ में हुआ। इस भयानक दुर्घटना में महाराष्ट्र के शिव संग्राम नेता और राज्य के पूर्व मंत्री घायल विनायक मेटे का आज तड़के निधन हो गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस परनेव के MGM अस्पताल पहुंचे।

Pushkar Singh Dhami: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Salman Rushdie Attacked: ब्रिटिश लेखक पर हुए हमले की PM जॉनसन ने की निंदा, कही ये बात