Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिवाली पर महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को किया खुश, बोनस देने का किया ऐलान

दिवाली पर महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को किया खुश, बोनस देने का किया ऐलान

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा आज 15 अक्टूबर की गई। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव एक ही चरण में होगा। चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए बोनस की घोषण कर दी थीं। महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना के […]

Ladli Behan Yojana
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2024 17:03:58 IST

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा आज 15 अक्टूबर की गई। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव एक ही चरण में होगा। चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए बोनस की घोषण कर दी थीं।

महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत दिवाली बोनस 2024 की घोषणा की है। इस योजना के तहत दिवाली बोनस के रूप में चयनित महिलाओं के बैंक खातों में 3000 रुपये की चौथी और पांचवीं किस्त का भुगतान किया जाएगा।

त्यौहार में आर्थिक मदद

महाराष्ट्र में रहने वाली 94,000 से ज़्यादा महिला लाभार्थियों को इस योजना का भुगतान उनके बैंक खातों में मिल चुका है। अब ऐसे में सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए दिवाली बोनस की शुरुआत की है। महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को सहारा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत राज्य भर की महिलाओं को सरकार की तरफ़ से आर्थिक मदद मिलती है।

किन्हें मिलेगा बोनस

महाराष्ट्र सरकार लाडली बहन योजना की चौथी और पांचवीं किस्त एडवांस में देने की योजना बना रही है। इसका मतलब है कि अक्टूबर में महिलाओं को 1500 रुपये की जगह 3000 रुपये मिलेंगे। दिवाली बोनस सीधे उन सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जमा किया जाएगा, जिन्होंने लाडली बहन योजना के लिए पंजीकरण कराया है।

योजना का लाभ कौन ले सकता है ?

लाडली बहन योजना का लाभ उठाने के लिए महाराष्ट्र की महिला निवासी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। महिला आवेदक की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आवेदक की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें :-

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन पड़ेंगे वोट, 23 नवंबर को नतीजे