Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में भूस्खलन, चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में भूस्खलन, चार लोगों की मौत

मुंबई: भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर कस्बे के पास इरसाल वाड़ी गांव पर पहाड़ी धसकने से चार लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद बचाव कार्य जारी है. वहीं अब तक 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है। वहीं भूस्खलन की […]

Maharashtra News
inkhbar News
  • Last Updated: July 20, 2023 08:09:44 IST

मुंबई: भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर कस्बे के पास इरसाल वाड़ी गांव पर पहाड़ी धसकने से चार लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद बचाव कार्य जारी है. वहीं अब तक 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है। वहीं भूस्खलन की जानकारी मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है।

फंसे हुए हैं 30 से अधिक परिवार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस भूस्खलन में कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं इरसाल वाड़ी गांव में करीब 30 से अधिक परिवार फंसे हुए हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को “रेड अलर्ट” जारी किया है। वहीं जिला प्रशासन ने भूस्खलन की घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल से मदद करने की अपील की है।

जिला कलेक्टर योगेश म्हासे ने क्या कहा?

इस संबंध में रायगढ़ के जिला कलेक्टर योगेश म्हासे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह घटना आधी रात को हुई. वहीं इस बात की जानकारी मिलते ही खोपोली के तहसीलदार की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

विपक्षी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखने पर विवाद जारी, दिल्ली के थाने में दर्ज हुई शिकायत