Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • महाराष्ट्र: ठाणे में रिश्तेदार ने दो साल के बच्चे का अपहरण किया, मामला दर्ज

महाराष्ट्र: ठाणे में रिश्तेदार ने दो साल के बच्चे का अपहरण किया, मामला दर्ज

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला द्वारा दो साल के बेटे के अपहरण का आरोप अपनी बहन के पति और एक अन्य व्यक्ति पर लगाने के बाद दोनों के खिलाफ पुलिस ने आज मामला दर्ज कर लिया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी है। अधिकारी ने क्या कहा? […]

maharashtra news
inkhbar News
  • Last Updated: October 27, 2023 14:25:56 IST

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला द्वारा दो साल के बेटे के अपहरण का आरोप अपनी बहन के पति और एक अन्य व्यक्ति पर लगाने के बाद दोनों के खिलाफ पुलिस ने आज मामला दर्ज कर लिया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी है।

अधिकारी ने क्या कहा?

वहीं अधिकारी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता महिला की बहन घरेलू झगड़ों की वजह से अपने पति सरवर अली से अलग हो गई थी. उन्होंने आगे बताया कि सरवर अली ने हाल ही में शिकायतकर्ता महिला से संपर्क कर अपनी पत्नी का पता पूछा था. उस महिला द्वारा अपनी बहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर वह वापस घर चला गया।

शिकायतकर्ता ने लगाया आरोप

वहीं शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बुधवार को सरवर अली ने एक अन्य व्यक्ति के साथ कलवा स्थित उसके घर आया और उससे बदला लेने के लिए उसके बेटे का अपहरण कर लिया। इस मामले में कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

केंद्र सरकार बनाएगी LGBTQIA+ समुदाय के लिए समिति, जानिए किसकी होगी अध्यक्षता

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन