Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अचानक हुई घर से गायब…18 साल की जवान लड़की ने अधेड़ उम्र के आदमी से रचाई शादी, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

अचानक हुई घर से गायब…18 साल की जवान लड़की ने अधेड़ उम्र के आदमी से रचाई शादी, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से लापता हुई 18 साल की करिश्मा को लेकर का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। करिश्मा के माता-पिता बेटी की तलाश में दर-दर भटकते रहे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय तक करिश्मा का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस बीच मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि करिश्मा ने अधेड़ उम्र के आदमी से साथ मंदिर में शादी कर ली है।

18 Year Old Girl Married With 50 year Man, Maharashtra news
inkhbar News
  • Last Updated: February 18, 2025 09:27:25 IST

मुंबई: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से लापता हुई 18 साल की करिश्मा को लेकर का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। डेढ़ महीने पहले, 3 जनवरी को करिश्मा अचानक अपनी दादी के घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए 50 वर्षीय प्रकाश पर आरोप लगाया था। प्रकाश कर्नाटक के हुबली का रहने वाला है और सुरक्षा विभाग में कार्यरत है। परिजनों का कहना था कि प्रकाश करिश्मा से प्रेम करता था और उसने ही उसका अपहरण किया है। लेकिन अब इस मामले को लेकर ऐसी सच्चाई सामने आई है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

करिश्मा के माता-पिता बेटी की तलाश में दर-दर भटकते रहे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय तक करिश्मा का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस बीच मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि करिश्मा ने प्रकाश के साथ मंदिर में शादी कर ली है। प्रकाश ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर साझा कर इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, करिश्मा और प्रकाश पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को पसंद करते थे। उस समय करिश्मा नाबालिग थी। जब परिवार को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसका विरोध किया। साथ ही, प्रकाश के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कराया गया था।

परिवार को दिया धोखा

परिवार ने करिश्मा को सुरक्षित रखने के लिए कोल्हापुर स्थित दादी के घर भेज दिया था, ताकि वह हुबली में किसी परेशानी में न पड़े। लेकिन 3 जनवरी को करिश्मा दादी के घर से लापता हो गई। पुलिस जांच के बाद अब सामने आया है कि करिश्मा ने स्वेच्छा से प्रकाश के साथ विवाह कर लिया है। प्रकाश पहले से विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं। इस घटना के सामने आने के बाद करिश्मा के परिजन हैरान हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR में फिर बढ़ेगी ठंड, पहाड़ी राज्यों का दिखेगा असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Tags