Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पंजाब में बोलेरो पिकअप और कैंटर की भिड़ंत से बड़ा हादसा, 11 की मौत और 15 की हालत गंभीर

पंजाब में बोलेरो पिकअप और कैंटर की भिड़ंत से बड़ा हादसा, 11 की मौत और 15 की हालत गंभीर

पंजाब के फिरोजपुर जिले में शुक्रवार 31 जनवरी को बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय बोलेरो पिकअप और कैंटर की आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर की चपेट में आने से लगभग 9 लोगों को मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

collision
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2025 13:39:19 IST

नई दिल्ली: पंजाब के फिरोजपुर जिले में शुक्रवार 31 जनवरी को बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय बोलेरो पिकअप और कैंटर की आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर की चपेट में आने से लगभग 11 लोगों को मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे में घायल 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर मोहण के उटाड़ गांव के पास हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

हादसे में 11  लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर मोहण के उटाड़ गांव के पास का हुआ है। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है। दुर्घटना के समय बोलेरो पिकअप में 25 से अधिक लोग सवार थे। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है, हालांकि जांच जारी है। बता दें कि फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे के गोलूका मौड़ के पास पिकअप गाड़ी और कैंटर की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा लोग लोग घायल हो गए।

बचाव कार्य शुरू

इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स के अलावा आसपास के ग्रामीणो ने तुरंत घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में काफी लोग घायल हो गए, जिन्हें आसपास के अस्पतालो में भर्ती करवाया गया। वाहनों की टक्कर में आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इस हादसे को लेकर डीएसपी सतनाम सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम इस घटना के 10 मिनट के भीतर ही मौके पर पहुंच गई।

अभी तक मरने वालों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। उनके द्वारा घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से फिरोजपुर, फरीदकोट, जलालाबाद और गुरूहरसहाय भेजा गया है। हादसा धुंध की वजह से हुआ या फिर किसी अन्य कारण से, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Also Read…

फंस गए चिराग पासवान! फूड कंपनी की मालकिन ने सुसाइड नोट में लगाया ये आरोप, लेटर से बिहार में हड़कंप