Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मलाइका अरोड़ा के पिता का हुआ अंतिम संस्कार, एक्स-हसबैंड अरबाज भी रहे मौजूद

मलाइका अरोड़ा के पिता का हुआ अंतिम संस्कार, एक्स-हसबैंड अरबाज भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का आज मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। मलाइका अपनी मां जॉइस,बहन अमृता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्मशान घाट पहुंचीं थीं। इस दौरान उनके एक्स-हसबैंड अरबाज भी वहां मौजूद रहे। अरबाज के साथ उनकी पत्नी शूरा खान भी […]

मलाइका अरोड़ा
inkhbar News
  • Last Updated: September 12, 2024 14:46:14 IST

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का आज मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। मलाइका अपनी मां जॉइस,बहन अमृता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्मशान घाट पहुंचीं थीं। इस दौरान उनके एक्स-हसबैंड अरबाज भी वहां मौजूद रहे। अरबाज के साथ उनकी पत्नी शूरा खान भी थीं। इसके अलावा बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स भी श्मशान में दिखाई दिए।

बेटियों को फ़ोन पर क्या बताया?

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पूरे परिवार पर इस वक़्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के पिता अनिल मेहता ने आत्महत्या कर ली है। बुधवार 11 सितंबर को उन्होंने अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मलाइका के पिता ने मौत से कुछ देर पहले अपने दोनों बेटियों से बात की थी। 62 वर्षीय अनिल मेहता परेशान चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल ने आत्महत्या करने से पहले दोनों बेटियों को बीमारी से परेशान होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि मैं बीमार हूं और अब थक चुका हूं। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने अपनी जान दे दी।

टूटी मलाइका

जिस समय अनिल ने सुसाइड किया, उस वक़्त मलाइका की मां जॉयसी पॉलीकार्प पर ही थीं। दोनों एक ही फ्लोर पर रहते हैं। रोज दोनों एक दूसरे को हेलो जरूर बोलते थे। बुधवार को जब नहीं गए तो मलाइका की मां देखने आईं। तब जाकर उन्हें अनिल के ख़ुदकुशी के बारे में पता चला। घटना के बाद से मलाइका और अमृता का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

हुड्‌डा ने हरियाणा में दिखाया परिवारवाद का शो, चुनाव जीतने के लिए अपनाया ये हथकंडा