Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • त्रिपुरा में शुरू हुआ ममता बनर्जी का रोड शो, अभिषेक बनर्जी ने भी दर्ज कराई उपस्थिति

त्रिपुरा में शुरू हुआ ममता बनर्जी का रोड शो, अभिषेक बनर्जी ने भी दर्ज कराई उपस्थिति

अगरतला। 60 सदस्यीय विधानसभा सीट वाले राज्य त्रिपुरा में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रोड शो कर रही हैं। इस रोड शो में ममता के साथ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी शामिल हुए। इन स्थानों को कवर करेगा रोड शो चुनावी राज्य त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी […]

Mamata Banerjee
inkhbar News
  • Last Updated: February 7, 2023 14:02:49 IST

अगरतला। 60 सदस्यीय विधानसभा सीट वाले राज्य त्रिपुरा में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रोड शो कर रही हैं। इस रोड शो में ममता के साथ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी शामिल हुए।

इन स्थानों को कवर करेगा रोड शो

चुनावी राज्य त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी की मेगा रोड शो शुरु हो चुकी है। इस रोड शो में उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी शामिल हुए। इस मेगा रोड शो की शुरुआत आज दोपहर 12 बजे रवींद्र भवन से हुई। इसके बाद ये त्रिपुरा, राजबाड़ी, दुर्गाबाड़ी, टेशन गेट, कामन चौमोहनी बटाला बाजार में पहुचंकर रवींद्र भवन पर समाप्त होगा। इस रोड शो बाद मुख्यमंत्री कोलकाता वापस लौट जाएंगी।

दो दिवसीय दौरे पर हैं ममता बनर्जी

बता दें कि ममता बनर्जी दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर हैं। ममता का पार्टी कार्यकर्ताओं ने अगरतला एयरपोर्ट पर गर्म जोशी से स्वागत किया है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद त्रिपुरा में भी अपने संगठन को बढ़ाने पर ज्यादा फोकस कर रही है। इस दौरे में उनके साथ अभिषेक बनर्जी और राजीव बनर्जी भी शामिल हैं। सोमवार की शाम ममता ने त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा की।

भारतीय जनता पार्टी ने झोकीं पूरी ताकत

60 विधानसभा सीट वाले त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब यहां के दौरे पर पार्टी के शीर्ष नेता राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। ये दोनों ही नेता राज्य में आज दो-दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।