Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मंदसौर: अफीम फसल में आए फूल, किसानों की चिंता बढ़ी, सामने आईं डोडे चोरी होने की कई घटनाएं

मंदसौर: अफीम फसल में आए फूल, किसानों की चिंता बढ़ी, सामने आईं डोडे चोरी होने की कई घटनाएं

भोपाल। खेतों में खड़ी अफीम की फसल में फूल और डोडे आने लगे हैं। अफीम फसल में फूल व डोडे आते ही किसानों की चिंता बहुत बढ़ गई है। खेतों में फसल को किसी तरह से कोई नुकसान न हो इसके लिए किसान बहुत ज्यादा सतर्क हैं। अफीम खेतों की रखवाली करने के लिए कड़ाके […]

(अफीम की फसल)
inkhbar News
  • Last Updated: January 15, 2023 20:04:39 IST

भोपाल। खेतों में खड़ी अफीम की फसल में फूल और डोडे आने लगे हैं। अफीम फसल में फूल व डोडे आते ही किसानों की चिंता बहुत बढ़ गई है। खेतों में फसल को किसी तरह से कोई नुकसान न हो इसके लिए किसान बहुत ज्यादा सतर्क हैं। अफीम खेतों की रखवाली करने के लिए कड़ाके की ठंड में भी ज्यादातर किसान पूरी रात खेतों पर ही बिता रहे हैं। इसके साथ ही लगभग सभी किसानों ने अफीम के आसपास जाली एवं तिरपाल भी बांध रखी है, ताकि दूसरे पशु नुकसान न कर सके।

अफीम फसलों से चोरी हुए डोडे

बता दें कि कुछ जगहों से अफीम फसलों से डोडे चोरी होने की भी घटनाएं सामने आई हैं। इसी को देखते हुए किसान अपने खेतों की सुरक्षा में जुट गए हैं। किसानों के अनुसार जनवरी के आखिरी सप्ताह तक अफीम फसल पर डोडे पूरी तरह से आ जाएंगे, जिसके बाद फरवरी में अफीम चीरा लगाने वाली अवस्था में पहुंच जाएगी। बता दें कि, अफीम की फसल अब तैयार होने की अवस्था में है, जिसकी वजह से किसान अब खेतों को सूना नहीं छोड़ रहे हैं।

17 हजार किसान कर रहें हैं खेती

मंदसौर जिले में इस साल नियमित और सीपीएस के पट्टे मिलाकर करीब 17 हजार किसान अफीम की खेती कर रहे हैं। बता दें कि, अफीम की फसल की बुआई नवंबर में हो गई थी। इसके साथ ही अब तक जिले में 70 से 90 दिन की फसल हो चुकी है। अब जिले भर की अफीम की फसल में फूल और डोडे आना शुरू हो गए है। इस वजह से फसल को अनुकूल मौसम की जरुरत है।

तापमान कम होने से मिली राहत

बीते हुए दो-तीन दिनों से रात के तापमान में कमी होने से फसलों के साथ ही किसानों को भी राहत मिली है। इस साल सभी किसानों को एक समान 10-10 आरी के पट्टे वितरित हुए हैं। खेतों में अफीम उगते ही किसानों ने सुरक्षा के कदम बढ़ाते हुए चारों तरफ जालियां बांधना शुरू कर दिया था। बता दें कि, फूल ओर डोडे वाली अवस्था में फसल के पहुंचने के साथ ही किसानों की चिंता भी काफी बढ़ गई है।

फरवरी में लुनाई-चिराई का काम

गौरतलब है कि अफीम की फसलें फरवरी में तैयार हो जाएंगी। किसानों ने बताया कि अफीम की फसलों में फूल के साथ डोडे भी आ रहे है और जनवरी के आखिर तक फसल में डोडे पूरी तरह आ जाएंगे। 5 से 15 फरवरी के बीच तक जिले में अफीम फसल में लुनाई-चिराई का काम भी शुरू हो जाएगा। वहीं किसान के अनुसार सबसे ज्यादा लागत अफीम की फसल में होती है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार