नई दिल्ली। मनोज ने पांच महीने पहले ही राहुल को गोद लिया था। जिस 23 साल के राहुल कुमार को मनोज अपना बेटा बनाकर घर लाया था, उसी ने मनोज की जान ले ली। मनोज की पत्नी और गोद लिए बेटे ने मिलकर 15 नवंबर की रात को मनोज की हत्या करवा दी। यह मामला उत्तर प्रदेश के इटावा से सामने आया है। पुलिस मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और गोद लिए बेटे राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
राहुल गांव का ही रहने वाला था। मनोज के घर आने के बाद राहुल ने मनोज की पत्नी से ही अवैध संबंध बना लिए। अब मनोज दोनों के प्यार के बीच में कांटा बन रहा था। इसलिए राहुल और मनोज की पत्नी ने मिलकर मनोज की मौत की कहानी लिख दी। मनोज की हत्या करने के बाद पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में जो सच सामने आया, उससे पुलिस भी चौंक गई। की तो सच्चाई सामने आई।
मनोज की हत्या को अंजाम देने के लिए विकास जाटव नाम के आदमी को ढाई लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। विकास को 27 हजार रुपए पहले ही एडवांस में दे दिए थे। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मनोज जाटव नाम के युवक की हत्या की गई थी। जांच में सामने आया कि घर के लोगों ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जांच में सामने आया कि राहुल का महिला के साथ अवैध रिश्ता चल रहा था। इन दोनों ने गांव के विकास जाटव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ेंः- जबरन टेंट में घुसे लोग, भाई ने रोका तो पीट डाला, मोनालिसा को लेकर महाकुंभ में मचा बवाल