Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • संभल में पुलिस पर पत्थर बरसाने वाली नजराना की टूट गई शादी, बेटी की करतूतों पर रो रहे अम्मी-अब्बू!

संभल में पुलिस पर पत्थर बरसाने वाली नजराना की टूट गई शादी, बेटी की करतूतों पर रो रहे अम्मी-अब्बू!

गिरफ्तार महिलाओं में फरहाना, रुकैया और नजराना शामिल है। नजराना सिर्फ 22 साला की है। उसका रिश्ता तय हो गया हुआ था। अगले साल शादी थी। माता-पिता का कहना है कि उन्होंने लेन-देन तक कर लिया था तभी संभल में पथराव हुआ और सब बर्बाद हो गया।

Sambhal
inkhbar News
  • Last Updated: November 29, 2024 10:19:01 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में हुए हिंसा का आज छठा दिन है। शुक्रवार यानी आज जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी , जिसे देखते हुए पूरे शहर में फ़ोर्स की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस घटना में अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 1600 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। गिरफ्तार लोगों में तीन महिलाएं हैं, जिसमें से एक की उम्र सिर्फ 22 साल है।

टूट गई नजराना की शादी

गिरफ्तार महिलाओं में फरहाना, रुकैया और नजराना शामिल है। नजराना सिर्फ 22 साल की है। उसका रिश्ता तय हो गया था। अगले साल शादी थी। माता-पिता का कहना है कि उन्होंने लेन-देन तक कर लिया था तभी संभल में पथराव हुआ और सब बर्बाद हो गया। लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया है क्योंकि नजराना को पुलिस पकड़ कर ले गई है।  लड़के वाले ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहते जिसका नाम दंगे में आया हो। माता-पिता का कहना है कि वो अब तक घर नहीं आई है, उसने पत्थर नहीं बरसाए थे।

 गायब हुए लोग

बता दें कि रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को जलाकर ख़ाक कर दिया। हिंसक भीड़ पुलिस पर पथराव कर रही थी। छतों से पुलिस पर पत्थर फेंके जा रहे थे। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। हिंसा के बाद से लोग अपने घरों में ताला लगाकर गायब हैं।

 

मुस्लिम PM बनते ही टूट जाएगा राम मंदिर, मंडियों में बिकेगी हिंदू लड़कियां, इस पीठाधीश्वर की चेतावनी से सहमे लोग