Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • सात महिलाओं को जाल में फंसाकर धोखे से की शादी, तलाकशुदा को बनाता था शिकार

सात महिलाओं को जाल में फंसाकर धोखे से की शादी, तलाकशुदा को बनाता था शिकार

आंध्र प्रदेश: पुलिस ने कहा कि आरोपी शख्स आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का है। आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए तलाकशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था, उनका विश्वास जीतकर शादी कर लेता था। सात महिलाओं को जाल में फंसाकर की शादी हैदराबाद में एक सख्स को धोखे से सात महिलाओं के साथ शादी […]

Marrying seven women fraudulently, used to make divorcee victims
inkhbar News
  • Last Updated: July 22, 2022 09:54:11 IST

आंध्र प्रदेश: पुलिस ने कहा कि आरोपी शख्स आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का है। आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए तलाकशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था, उनका विश्वास जीतकर शादी कर लेता था।

सात महिलाओं को जाल में फंसाकर की शादी

हैदराबाद में एक सख्स को धोखे से सात महिलाओं के साथ शादी करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने सात महिलाओं को जाल में फंसाकर शादी की और उन्हें धोखा देकर फरार हो गया था।

मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए सात महिलाओं को फंसाया

पुलिस ने कहा कि आरोपी शख्स आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का निवासी है। आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए तलाकशुदा महिलाओं का विश्वास जीत कर और उससे शादी कर लेता था। पुलिस ने ये भी कहा कि आरोपी ने शादी के बाद उन महिलाओं से लाखों रुपये, कीमती सामान इकट्ठा किया फिर बाद में फरार हो गया।

आरोपी पर अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज

हैदराबाद के गचिबोव्ली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि अपनी पहली पत्नी को गुंटूर में छोड़ने वाले आरोपी पर आंध्र प्रदेश के अलग-अलग थानों में कम से कम पांच मामले दर्ज हैं। 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने तलाकशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर शादी की और उन्हें धोखा देकर फरार हो गया था। महिलाओं को वेबसाइट के जरिेए फंसाता था।

अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद की एक महिला को भी उसने मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए अपने जांल में फंसाया था। उस महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पहले भी अलग-अलग मामलों में भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

National Herald Case: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी, देशभर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन