Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • गणतंत्र दिवस के दिन इतने रुपये सस्ता होगा मेट्रो का किराया, यात्रियों के लिए किए गए ख़ास इंतज़ाम

गणतंत्र दिवस के दिन इतने रुपये सस्ता होगा मेट्रो का किराया, यात्रियों के लिए किए गए ख़ास इंतज़ाम

बेंगलुरु और दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेट्रो सेवाओं का समय बदला गया है ताकि यात्रियों को विशेष कार्यक्रमों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो. दिल्ली मेट्रो ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी सेवाएं सुबह तीन बजे शुरू करने का ऐलान किया है।

Delhi metro, bangalore metro timings, republic day 2025
inkhbar News
  • Last Updated: January 25, 2025 09:18:18 IST

नई दिल्ली: बेंगलुरु और दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेट्रो सेवाओं का समय बदला गया है ताकि यात्रियों को विशेष कार्यक्रमों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो. इसके साथ में मेट्रो के किराये में भी बदलाव किया गया है। आइए जानते है गणतंत्र दिवस के लिए यात्रियों के लिए क्या ख़ास इंतज़ाम किए गए हैं.

लालबाग फ्लावर शो

बेंगलुरु में 26 जनवरी को नादप्रभु केम्पेगौड़ा (मैजेस्टिक) समेत सभी चार टर्मिनल पर मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी, जबकि सामान्य दिनों में यह सेवाएं सात बजे शुरू होती हैं। बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम (BMRCL) ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर लालबाग फ्लावर शो और मादवारा स्थित बीआईईसी में विशेष कार्यक्रमों के कारण यात्रियों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए ग्रीन और पर्पल लाइनों पर 20 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे।

Delhi Metro

यात्रियों की सुविधा के लिए बीएमआरसीएल लालबाग मेट्रो स्टेशन पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक 30 रुपये का सीधा टिकट जारी करेगा। इस अवधि के दौरान टोकन नहीं दिए जाएंगे। यात्री स्मार्ट कार्ड, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और क्यूआर कोड टिकट का उपयोग कर लालबाग तक यात्रा कर सकते हैं।

दिल्ली में इतने बजे शुरू होगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी सेवाएं सुबह तीन बजे शुरू करने का ऐलान किया है। यह बदलाव कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड और समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि सुबह छह बजे तक सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद दिनभर सामान्य समय सारिणी के अनुसार सेवाएं जारी रहेंगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर सुबह की मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि किसी को कोई भी असुविधा न हो.

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: तुला, सिंह समेत इन राशियों का दिन होगा लाभकारी, बन रहा राजयोग

Tags