Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Flood: बाढ़ के कारण मेट्रो की रफ्तार हुई कम, LG सचिवालय में डीडीएमए की बैठक शुरू

Delhi Flood: बाढ़ के कारण मेट्रो की रफ्तार हुई कम, LG सचिवालय में डीडीएमए की बैठक शुरू

नई दिल्ली। यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण आई बाढ़ ने अब मेट्रो की गति पर भी असर डाल दिया है। यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण अब ट्रेनें सभी पुलों से 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गुजरेगी। इसकी जानकारी डीएमआरसी ने ट्वीट के जरिए दी। इसके अलावा यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के […]

Delhi Flood: बाढ़ के कारण मेट्रो की रफ्तार हुई कम, LG सचिवालय में डीडीएमए की बैठक शुरू
inkhbar News
  • Last Updated: July 13, 2023 13:06:32 IST

नई दिल्ली। यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण आई बाढ़ ने अब मेट्रो की गति पर भी असर डाल दिया है। यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण अब ट्रेनें सभी पुलों से 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गुजरेगी। इसकी जानकारी डीएमआरसी ने ट्वीट के जरिए दी। इसके अलावा यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी आने के बाद स्टेशन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

डीडीएमए की बैठक शुरू

इस बीच दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। राजधानी में डीडीएमए की मीटिंग चल रही है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूद है। बताया जा रहा है कि यमुना का जलस्तर दोपहर 3 से 4 बजे के बीच अपने चरम पर होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है।

3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हुए बंद

दिल्ली के 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने दी है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर दिया गया है। इसके कारण अब दिल्ली के कई इलाकों में पानी की समस्या हो सकती है। जितनी जल्दी यमुना का जलस्तर घटेगा उतनी ही जल्दी इस प्लांट को शुरू किया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री वजीराबाद स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे है।

2 दिनों तक रहेगी पानी की किल्लत

बता दें, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने के कारण अगले दो दिनों तक लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि पंप के अंदर भी बाढ़ का पानी घुस गया है जिसकी वजह से प्लांट को चालू नहीं किया जा सकता है। पानी कम होने पर मशीनों को सुखाया जाएगा और फिर प्लांट को चालू किया जाएगा।