Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली में सरेआम बिल्डर की गुंडागर्दी, थप्पड़ मारकर नाबालिग लड़की को छत से फेंका

दिल्ली में सरेआम बिल्डर की गुंडागर्दी, थप्पड़ मारकर नाबालिग लड़की को छत से फेंका

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बिल्डर की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक नाबालिग लड़की को थप्पड़ मारकर छत से नीचे फेंक देता है। क्या है पूरा मामला संबंधित खबरें कथावाचक कांड के बाद इटावा में मचा जातीय बवाल! अहीर रेजिमेंट के लोग दांदरपुर गांव पर चढ़े, खूब चले पत्थर फिर […]

delhi case
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2024 09:57:42 IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बिल्डर की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक नाबालिग लड़की को थप्पड़ मारकर छत से नीचे फेंक देता है।

क्या है पूरा मामला

दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर ने नाबालिग लड़की को थप्पड़ मारा, इसके बाद धक्का देकर छत से नीचे फेंक दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस एक्शन मोड़ में आ जाती है। अमन विहार थाने में लड़की का बयान दर्ज कर लिया है।

इस विवाद के समय आसपास कई औरतें खड़ी थी मगर लड़की की मदद के लिए कोई आगे बढ़कर नहीं आया। लोगों ने बिल्डर को पुलिस में जाने की बात कहीं तो कहने लगा कि वो छूट कर आ जाएगा। इस दौरान गाली गलौज का भी सिलसिला चलता रहा।

विवाद के पीछे की कहानी पूरी तरह साफ नहीं हुई है लेकिन मौजूदा जानकारी के हिसाब से दोनों लोग मकान पर कब्जे की बातें कर रहे थे, जिसमें लड़की मकान को अपना बता रही थी तो वहीं बिल्डर भी इसे अपना बताता है।

पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है, उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी बिल्डर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसके कई ठिकानों पर छापे मार चुकी है।


लड़की का इलाज जारी

पीड़ित लड़की को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने लड़की की मेडिकल रिपोर्ट भी जांच मे शामिल की है।

 

Also Read…

ट्रैवलर्स दुनिया के इन शहरों में घूमने से पहले बरतें सावधानी, ये हैं दुनिया के असुरक्षित शहर