Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट से हटाए जाने पर जानें क्या बोले अनुराग ठाकुर

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट से हटाए जाने पर जानें क्या बोले अनुराग ठाकुर

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लगातार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण को लेकर जोर-शोर से तैयारियां जारी है। मोदी 3.0 में कई बड़े चेहरे को जगह नहीं दी गई है। इसमें […]

अनुराग ठाकुर
inkhbar News
  • Last Updated: June 9, 2024 18:04:46 IST

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लगातार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण को लेकर जोर-शोर से तैयारियां जारी है। मोदी 3.0 में कई बड़े चेहरे को जगह नहीं दी गई है। इसमें हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर का नाम भी शामिल हैं। अब अनुराग ठाकुर ने मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया दी है।

जानें क्या बोले अनुराग

मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं पीएम मोदी और उनके मंत्रिमंडल को बधाई देता हूं। इस दौरान मंत्रिमंडल से बाहर किये जाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं पहले भी सांसद था और आज भी सांसद हूं। पहले भी पार्टी का कार्यकर्ता था और आगे भी बतौर कार्यकर्ता काम करता रहूंगा।

चुनाव में एनडीए को बहुमत

2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। NDA को 2024 लोकसभा चुनाव में 292 सीटें मिली हैं हालांकि भाजपा अकेले बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई और 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं विपक्षी दलों के INDIA अलायंस ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसमें कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक 99 और समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली है।

 

अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट से बाहर, संगठन में मिल सकता है अहम रोल