Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में बिहार के इन नेताओं को मिलेगी जगह, लिस्ट फाइनल!

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में बिहार के इन नेताओं को मिलेगी जगह, लिस्ट फाइनल!

Modi Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 9 जून को तीसरी बार बतौर पीएम शपथ लेंगे। बिहार से मोदी कैबिनेट में कौन शामिल होगा, इसे लेकर फार्मूला लगभग तय हो गया है। बताया जा रहा है कि बिहार में जितने सांसद बीजेपी के कोटे से मंत्री बनाये जायेंगे उतने जदयू के कोटे से भी बनेंगे। जदयू […]

Modi Cabinet
inkhbar News
  • Last Updated: June 8, 2024 14:06:17 IST

Modi Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 9 जून को तीसरी बार बतौर पीएम शपथ लेंगे। बिहार से मोदी कैबिनेट में कौन शामिल होगा, इसे लेकर फार्मूला लगभग तय हो गया है। बताया जा रहा है कि बिहार में जितने सांसद बीजेपी के कोटे से मंत्री बनाये जायेंगे उतने जदयू के कोटे से भी बनेंगे। जदयू और भाजपा जातीय समीकरण के हिसाब से मंत्री बनाएगी।

इस फार्मूला पर बनेंगे मंत्री

बता दें कि बिहार में भाजपा, जदयू के अतिरिक्त चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम ) शामिल हैं। खबर आ रही है कि एलजेपी और हम को 1-1 मंत्री पद दिया जायेगा। मंत्री पद के बंटवारें में जाति का ख्याल रखा जायेगा। जैसे कि अगर किसी ब्राह्मण को बीजेपी कोटे से मंत्री बनाया जाता है तो फिर जदयू से किसी और जाति का बनाया जायेगा।

ये नेता बन सकते हैं मंत्री

इस बार पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके आलावा पूर्व जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और नालन्दा से सांसद कौशलेन्द्र कुमार और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को मंत्री बनाया जा सकता है। हम के मुखिया जीतन राम मांझी को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। लोजपा( रामविलास) से चिराग पासवान मंत्री बन सकते हैं। बता दें कि बिहार में NDA ने 40 में से 30 सीटों पर जीत हासिल की है।

 

Narendra Modi Oath Ceremony: बेहद खास होगा पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह, इन पड़ोसी देशों के प्रमुख होंगे शामिल