Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • देश की मर्यादा का चीरहरण कर रहे मोदी…जयपुर में सोनिया गांधी का पीएम पर बड़ा हमला

देश की मर्यादा का चीरहरण कर रहे मोदी…जयपुर में सोनिया गांधी का पीएम पर बड़ा हमला

जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रिंयका गांधी समेत कई बड़े नेता चुनावी घोषणा पत्र लॉन्च करने जयपुर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया। सोनिया गांधी ने कहा कि देश से ऊपर कोई […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 6, 2024 15:21:50 IST

जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रिंयका गांधी समेत कई बड़े नेता चुनावी घोषणा पत्र लॉन्च करने जयपुर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया। सोनिया गांधी ने कहा कि देश से ऊपर कोई नहीं होता है लेकिन मोदी को सबसे महान समझते हैं। मोदी जी खुद को महान समझकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण करने में लगे हुए हैं।

 

चंद लोगों की जागीर नहीं भारत

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि भारत चंद लोगों की जागीर नहीं है। इसे हमारे पूर्वजों ने अपने खून से सींचा है। यह देश हमारे बच्चों का आँगन है। मोदी जी पूरे तंत्र में डर बैठा रहे हैं। यह तानाशाही है। हमारे पूर्वजों ने संघर्ष के दम पर स्वाधीनता के सूर्य को पाया लेकिन इतनों सालों के बाद यह महान ज्योति मध्यम पड़ गई है। चारों तरफ अंधकार और अन्याय बढ़ रहा है। पिछले 10 सालों में मोदी जी ने जो किया उसका परिणाम हम सबके सामने है।

देश को न्याय चाहिए

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारे घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है। ताकी इससे यह स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे। ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है।

 

Also Read- दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर से रिलीज…सहरानपुर की रैली में पीएम मोदी ने राहुल-अखिलेश को धोया