Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मोनालिसा बनी मॉडल, नशीली आंखों वाली के नए लुक पर फैंस हुए फिदा, खूबसूरती देख लोगों ने भेजे रिश्ते

मोनालिसा बनी मॉडल, नशीली आंखों वाली के नए लुक पर फैंस हुए फिदा, खूबसूरती देख लोगों ने भेजे रिश्ते

खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा के नए लुक का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा किसी मॉडल से कम नहीं लग रहीं।

Monalisa New Look
inkhbar News
  • Last Updated: January 25, 2025 11:32:39 IST

प्रयागराज। महाकुंभ ने अपने साथ कई लोगों को फेमस कर दिया। माला बेचने आई मोनालिसा की किस्मत भी अब चमक गई है। उनकी नशीली आंखों पर लोग फिदा हो रहे हैं। इंदौर की रहने वाली 16 वर्षीय मोनालिसा की पॉपलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि अब वो सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। लोग उनके पीछे पीछे हर जगह पहुंच जा रहे हैं। खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा की खूबसूरती अब और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके नए लुक का वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में मोनालिसा किसी मॉडल से कम नहीं लग रहीं।

नशीली आंखों के दीवाने हैं फैंस

इस वीडियो में मोनालिसा मेकअप में नजर आ रही हैं। साथ ही एक मेकअप आर्टिस्ट उनके बालों को कर्ल कर रहा है। मोनालिसा का ये नया लुक देखकर लोग काफी हैरान हैं। लोग मोनालिसा की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में मोनालिसा हमेशा की तरह अपनी आंखों से अपने एक्सप्रेशन दिखाती नजर आ रही हैं। कई लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ब्राउट ब्यूटी बुला रहे हैं। कई लोगो ने कमेंट में उनसे  शादी करने की भी इच्छा जाहीर की है।

आपको बता दें कि मोनालिसा अपने परिवार के करीब 50 लोगों के साथ महाकुंभ में क्रिस्टल, रुद्राक्ष और कीमती पत्थरों से भरी कंठी माला बेचने आई थीं। इस दौरान लोग मोनालिसा की सादगी भरी खूबसूरती देखकर कायल हो गए। सैकड़ों लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।

महाकुंभ से घर लौटी मोनालिसा

इसके बाद से मोनालिसा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वह जल्द ही फिल्मों में नजर आएंगी। जब मोनालिसा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकुंभ में अपनी खूबसूरती के कारण वायरल होने के बाद मोनालिसा को कई लोग परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें इंदौर उनके घर भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः- राक्षस बना पति, चबा डाले पत्नी के होंठ, 16 टांके लगने के बाद महिला ने लिखित में की शिकायत

मोदी के आने से पहले अलर्ट पर पूरा प्रयागराज, DM का आदेश- ऑनलाइन चलेगा क्लास, बच्चे खुश