Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुरादाबाद: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया सुसाइड, चुनाव के समय पार्टी ने पद से हटा दिया था

मुरादाबाद: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया सुसाइड, चुनाव के समय पार्टी ने पद से हटा दिया था

लखनऊ। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सुसाइड कर लिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार को बुद्धि विहार स्थित आवास पर पिस्टल से खुद पर गोली मार ली। उनका मृत शरीर कमरे में इनरवियर में बेड पर पड़ा हुआ मिला। उनके सिर से खून निकल रहा था। बता दें कि लोकसभा […]

डीपी यादव
inkhbar News
  • Last Updated: June 8, 2024 10:43:41 IST

लखनऊ। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सुसाइड कर लिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार को बुद्धि विहार स्थित आवास पर पिस्टल से खुद पर गोली मार ली। उनका मृत शरीर कमरे में इनरवियर में बेड पर पड़ा हुआ मिला। उनके सिर से खून निकल रहा था। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान 8 अप्रैल को सपा ने उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया था।

सुसाइड की वजह पता नहीं

हादसे के बारे में इंस्पेक्टर मझोला ने जानकारी दी कि उन्हें घटना के बारे में पूर्व सांसद वीर सिंह ने सूचना दी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौजूद है। घर की तलाशी जा रही है। अब तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने सुसाइड क्यों किया, इसकी वजह अब सामने नहीं आई है।

एसटी हसन के समर्थक थे डीपी यादव

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद एसटी हसन और सपा उम्मीदवार रुचि वीरा में गुटबाजी की खबर सामने आई थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने एक्शन लेते हुए उन्हें पद से हटा दिया था। डीपी यादव की जगह पर जयवीर यादव को जिलाध्यक्ष बना दिया गया। डीपी यादव एसटी हसन के समर्थक माने जाते हैं।