Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • MP Election: सीएम शिवराज का विपक्षी गठबंधन पर हमला, कहा- कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता में थी तब डकैती और…

MP Election: सीएम शिवराज का विपक्षी गठबंधन पर हमला, कहा- कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता में थी तब डकैती और…

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भर घूम रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में प्रचार के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने […]

shivraj singh chauhan
inkhbar News
  • Last Updated: October 16, 2023 06:37:33 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भर घूम रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में प्रचार के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नवरात्रि त्योहार के पहले दिन मां पीतांबरा शक्ति पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की, इसके बाद दतिया, दिमनी और लहार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया।

इंडिया गठबंधन पर निशाना

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लहार में कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन बनाया है। उन्होंने कहा कि वे डेंगू और मलेरिया कहकर सनातन धर्म का अपमान करते हैं और इसको खत्म करने की बात करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन जो लोग सनातन को नष्ट करना चाहते हैं वह खुद ही धूल में मिल जाएंगे। बता दें कि दतिया में बीजेपी के प्रत्याशी और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि जहां भी कांग्रेस की सरकार बनती है, वहां तबाही और विनाश होता है।

कांग्रेस के समय होती थीं सामूहिक हत्याएं

मध्य प्रदेश में सबसे लंबे अधिक तक मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब डकैती और सामूहिक हत्याएं होती थीं। उन्होंने कहा कि लेकिन जनता ने फैसला किया कि केवल एक ही बचेगा, या तो डकैत या शिवराज सिंह चौहान और खत्म हो गई। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों दिमनी में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिए प्रचार करने उतरे हैं।