Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • MP Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, छह महीने में चार लाख सरकारी पद भरने का वादा

MP Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, छह महीने में चार लाख सरकारी पद भरने का वादा

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपना वचन पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में युवाओं, किसानों और महिलाओं को साधने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने राज्य में खाली पड़े चार लाख शासकीय पदों को 6 महीने में भरने का वादा अपने वचन पत्र में […]

congress
inkhbar News
  • Last Updated: October 17, 2023 12:39:52 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपना वचन पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में युवाओं, किसानों और महिलाओं को साधने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने राज्य में खाली पड़े चार लाख शासकीय पदों को 6 महीने में भरने का वादा अपने वचन पत्र में किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने सरकार बनने पर युवाओं के लिए ही स्वाभिमान योजना शुरू करने की बात भी वचन पत्र में जोड़ी है।

बता दें कि इस योजना के तहत राज्य के ग्रेजुएट युवाओं को 3 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। वहीं डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये और दो लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से 8 से 10 हजार रुपये प्रति महीना दिया जाएगा। इसके लिए युवा स्वाभिमान योजना कार्ड जारी होगा।

25 लाख का यूनिवर्सल बीमा

राज्य के मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में एक और महत्वपूर्ण योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत राज्य के प्रत्येक व्यक्ति का 25 लाख रुपए तक का यूनिवर्सल बीमा किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि इससे प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर इलाज मिल सके। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाने का वचन भी दिया है। कांग्रेस ने कहा कि इसे 15 सौ रुपए तक किया जायेगा।