Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मजबूरी के लिए बच्चों को अकेला छोड़ घर से निकली मां फिर ऐसा हादसा, जानकार उड़ जाएंगे होश

मजबूरी के लिए बच्चों को अकेला छोड़ घर से निकली मां फिर ऐसा हादसा, जानकार उड़ जाएंगे होश

मध्य प्रदेश में भोपाल के अर्जुन नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 13 साल के एक बच्चे की झूले में खेलते समय मौत हो गई। इस दौरान अर्जुन अपने छोटे भाई मयंक और बहन अंशिका का ख्याल रखने के लिए घर पर अकेला था, क्योंकि उसकी मां काम पर गई थी।

accident new, Madhya Pradesh, Child dies in Bhopal
inkhbar News
  • Last Updated: January 19, 2025 12:25:43 IST

भोपाल: मध्य प्रदेश में भोपाल के अर्जुन नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 13 साल के एक बच्चे की झूले में खेलते समय मौत हो गई। यह दुखद हादसा शुक्रवार को हुआ, जब अर्जुन अपनी छोटी बहन अंशिका को मां की साड़ी से बने झूले में झुला रहा था। अर्जुन अपने छोटे भाई मयंक और बहन अंशिका का ख्याल रखने के लिए घर पर अकेला था, क्योंकि उसकी मां काम पर गई थी।

कैसे हुई मौत

अंशिका के रोने पर अर्जुन उसे शांत करने के लिए झूले में लिटाकर झुला रहा था, लेकिन इस दौरान साड़ी के फंदे में अर्जुन की गर्दन फंस गई। जैसे ही साड़ी के झूले में फंदा लगा, अर्जुन की गर्दन दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जब अर्जुन का दोस्त उसके घर आया, तब घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अर्जुन की मां को यह बुरी खबर दी। मां जब काम से लौटकर घर आई, तो बेटे को देख कर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

अर्जुन के मामा शंकर ने इस दुर्घटना की जानकारी दी और बताया कि हादसे के वक्त अर्जुन का छोटा भाई मयंक बाहर खेल रहा था, जिससे उसे इस घटना का पता नहीं चला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इस हादसे ने परिवार और आसपास के लोगों को चौंका दिया और इलाके में दुख का माहौल है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में कौन हैं एंबेसडर बाबा जिन्होंने डाला चलता-फिरता आश्रम

Tags