Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • चोरों ने चोरी के बाद लिखा नोटिस, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

चोरों ने चोरी के बाद लिखा नोटिस, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की भसकुर चौकी के ग्राम मोरानी के शासकीय स्कूल में गुरुवार रात चोरों की अजीबोगरीब करतूत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे गांव के शासकीय स्कूल में चोरी की वारदात हुई।

thieves write unique note on board
inkhbar News
  • Last Updated: December 6, 2024 20:13:48 IST

भोपाल : आप सभी स्कूल में मास्टर जी के नोटिस तो हमेशा से ही पढ़ते आएंगे होंगे। क्या आपने चोरो का भी नोटिस पढ़ा हैं ? जवाब आपका होगा, नहीं कभी नहीं पढ़ा। आज हम आपको एक असली किस्सा बताने जा रहे है। मध्य प्रदेश के बड़वानी में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में सुनने वाला हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

गैस सिलेंडर को लेकर हुए फरार

बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की भसकुर चौकी के ग्राम मोरानी के शासकीय स्कूल में गुरुवार रात चोरों की अजीबोगरीब करतूत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे गांव के शासकीय स्कूल में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और स्कूल की रसोई में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। कुछ न मिला तो चोर गैस चूल्हे में लगे गैस सिलेंडर को लेकर फरार हो गए।

 

thieves write unique note on Door

पुलिस को दी खुली चुनौती

जब चोर ताला नहीं तोड़ पाए तो उन्होंने दरवाजे पर लिख दिया, ‘ताला मजबूत है, मिशन नाकाम’ इतना ही नहीं चोरों ने इस मैसेज के नीचे एक उदास चेहरे वाला इमोजी भी बनाया है। इतना ही नहीं चोरों ने क्लासरूम के ब्लैकबोर्ड पर लिख दिया, ‘हम फिर आएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।’ ऐसा लिख कर उन्होंने स्थानीय पुलिस को खुली चुनौती दी है।

thieves write unique note on board

यह भी पढ़ें :-

Apple का नया CEO कौन… टिम कुक का बड़ा खुलासा