Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • कौन है मनोज मोदी… ! जिसे मुकेश अंबानी ने 1500 करोड़ का घर किया गिफ्ट

कौन है मनोज मोदी… ! जिसे मुकेश अंबानी ने 1500 करोड़ का घर किया गिफ्ट

नई दिल्ली: कहा जाता है कि कर्म करना चाहिए और फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए, या यह कह सकते हैं कि सब्र का फल मीठा होता है, तो यह भी कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि इस कहावत को एक शख्स ने भी आजमाया है। ये शख्स हैं मनोज मोदी। आप सोच रहे होंगे कि […]

कौन है मनोज मोदी... ! जिसे मुकेश अंबानी ने 500 करोड़ का घर किया गिफ्ट
inkhbar News
  • Last Updated: April 26, 2023 19:39:59 IST

नई दिल्ली: कहा जाता है कि कर्म करना चाहिए और फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए, या यह कह सकते हैं कि सब्र का फल मीठा होता है, तो यह भी कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि इस कहावत को एक शख्स ने भी आजमाया है। ये शख्स हैं मनोज मोदी। आप सोच रहे होंगे कि ये मनोज मोदी कौन है, आपने शायद पहले कभी इनका नाम नहीं सुना होगा और अगर आपने सुना भी होगा तो आपको नहीं पता होगा कि उनके लिए ऐसी कहावत का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। ऐसे में आइए बताते हैं आखिर कौन हैं मनोज मोदी और क्या है उनकी कहानी?

 

➨ कौन हैं मनोज मोदी

मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे लंबे समय तक सेवारत कर्मचारियों में से एक हैं। यानी मनोज मोदी धीरूभाई अंबानी के समय से इस कंपनी में काम कर रहे हैं। यह मनोज मोदी के काम और प्रतिष्ठा का ही असर है कि जब मुकेश अंबानी ने भी रिलायंस की बागडोर संभाली तो मनोज मोदी इसके सबसे खास किरदार बन गए। मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ भी कहा जाता है। मुकेश अंबानी अपने कई बड़े फैसले मनोज मोदी की सलाह पर ही लेते हैं। मनोज मोदी ने 1980 में रिलायंस से अपना रिश्ता जोड़ा था। तब से वह फर्म को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भले ही मनोज मोदी कभी सुर्खियों में नहीं रहे। वह पर्दे के पीछे रहकर अपना काम करते रहे और जल्द ही मुकेश अंबानी के करीब हो गए।

 

➨ क्यों चर्चा में हैं मनोज मोदी?

मनोज मोदी इन दिनों काफी चर्चा का विषय हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि उनकी सेवाओं और समर्पण को देखते हुए मुकेश अंबानी ने उन्हें एक कीमती घर तोहफे में दिया है। यह घर कितना आलीशान होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत 1500 करोड़ है। अब आप समझ गए होंगे कि सब्र का फल मीठा होता है और ये कहावत यहां पर भी साबित होती है।

 

 

➨ मनोज मोदी को मिला तोहफा, घर की खासियत

– मुंबई के सबसे खूबसूरत इलाके नेपियन सी रोड पर स्थित 22 मंजिला इमारत है।
– यह घर 1.7 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
– इस बिल्डिंग का हर फ्लोर 8000 स्क्वायर फीट में है।
– इस घर की मौजूदा कीमत 1500 करोड़ रुपए है।
– Talati & Partners LLP ने घर को डिजाइन किया है।
– इस घर का फर्नीचर इटली से मंगवाया गया था।
– यह घर एक या दो नहीं बल्कि तीन तरफ से समुद्र के सामने है।

 

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक