Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Mukhtar Ansari: जेल के खाने से परेशान हुआ माफिया, कोर्ट में रखी कुरकुरे की डिमांड

Mukhtar Ansari: जेल के खाने से परेशान हुआ माफिया, कोर्ट में रखी कुरकुरे की डिमांड

लखनऊ। मुख्तार अंसारी जो कि बांदा कारागार में बंद है, उसने दुबारा खाने के मामले में जज से गुहार लगाई है। इससे पहले कोर्ट में पेशी के दौरान जज से मुख्तार ने कहा था कि उसके वकील को उससे मिलने नहीं दिया जा रहा जो अपने साथ मुख्तार के लिए लखनऊ के आम और केले […]

Mukhtar Ansari
inkhbar News
  • Last Updated: June 2, 2023 19:05:33 IST

लखनऊ। मुख्तार अंसारी जो कि बांदा कारागार में बंद है, उसने दुबारा खाने के मामले में जज से गुहार लगाई है। इससे पहले कोर्ट में पेशी के दौरान जज से मुख्तार ने कहा था कि उसके वकील को उससे मिलने नहीं दिया जा रहा जो अपने साथ मुख्तार के लिए लखनऊ के आम और केले लेकर आता था। कोर्ट से गुहार लगाते हुए मुख्तार ने कहा था कि उसके वकील को आने दिया जाए जिससे वो जो खाना चाहता है वो मिल सके। कोर्ट ने आदेश देते हुए मुख्तार की बात मानी और रणधीर सिंह सुमन को उससे मिलने की अनुमति दे डाली।

मुख्तार ने की कुरकुरे की डिमांड

अब एक बार फिर से एंबुलेंस के मामले में मुख्तार की पेशी वीडियो कांफ्रेसिंग से की गई। इस बार भी कोर्ट के सामने मुख्तार अपनी डिमांड लेकर पहुंच गया। कोर्ट के सामने पेश होने के साथ मुख्तार ने इस बार कुरकुरे की डिमांड की। इस डिमांड को सुनने के बाद जज की भी हंसी छूट गई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान गैंगेस्टर ने कहा कि उसे कुरकुरे और बिसकुट खाने का बहुत मन है इसलिए इसकी व्यवस्था करवा दीजिए।

5 जून को आएगा फैसला

उल्लेखनीय है कि मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है। मुख़्तार का आरोप है कि उसके ऊपर काफी सख्ती बरती जा रही है, इसबार भी मुख्तार ने कोर्ट के सामने अपनी बातों को रखा है। मुख्तार ने कहा कि 19 मई को बैरक में छापा मारने का बहाना किया गया और कुछ महत्वपूर्ण फाइलों और कागजों को हटा दिया गया। इसी के साथ उसके ऊपर फर्जी पेपर के जुर्म में फर्जी मुकदमें धारा 420,419 के तहत दर्ज किया गया। मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि जज कमलकांत ने आदेश को सुरक्षित कर लिया और 5 जून को इस पर फैसला देने तारीख लगाई है। 5 जून को यह फैसला मुख्तार अंसारी पर लगी धाराओं को हटाने या ना हटाने पर होगा।

यह भी पढ़ें-

Kerala: कॉलेज की छात्रा को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, बेहोशी की हालत में पहाड़ों पर छोड़ा

ASUR 2 : ऋद्धी डोगरा ने बताया क्यों हिट है ये सीरीज, जानिए और क्या कहा