Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • जहन्नुम में गये मुख़्तार-अतीक, योगी बोले- जन्नत लायक काम किया था क्या?

जहन्नुम में गये मुख़्तार-अतीक, योगी बोले- जन्नत लायक काम किया था क्या?

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में लग गई है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में आज अपने प्रचार का आगाज किया। उन्होंने मंगलवार को राज्य में तीन जनसभा की। इस दौरान वो बड़कागांव-कोडरमा में जनसभा किया। सीएम योगी ने बदलते डेमोग्राफी के लिए हिन्दुओं को चेताया। जन्नत लायक हैं […]

Yogi Adityanath
inkhbar News
  • Last Updated: November 5, 2024 16:11:08 IST

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में लग गई है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में आज अपने प्रचार का आगाज किया। उन्होंने मंगलवार को राज्य में तीन जनसभा की। इस दौरान वो बड़कागांव-कोडरमा में जनसभा किया। सीएम योगी ने बदलते डेमोग्राफी के लिए हिन्दुओं को चेताया।

जन्नत लायक हैं क्या?

सीएम योगी ने इस दौरान बिना नाम लिए उत्तर प्रदेश के दुर्दांत माफियाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूपी के माफिया या तो प्रदेश छोड़ गए या फिर जहन्नुम की यात्रा में भी जा चुके हैं। अरे अन्याय और अत्याचार करने वाले को जन्नत कहां से मिलेगा? उसे तो जहन्नुम ही है। यह कार्य यूपी में बाकायदा हुआ है। उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश सुरक्षित है। अब उत्तर प्रदेश में पर्व-त्योहारों पर कोई बाधा नहीं होती है। कांवड़ यात्रियों पर कोई पत्थर नहीं मारता।

अपनी ताकत का कराइए अहसास

सीएम योगी ने कहा कि ये पत्थरबाज पहले कश्मीर में भी थे। आज सब राम नाम सत्य की यात्रा में जा चुके हैं। अन्यायियों और अत्याचार करने वाले को जन्नत कहां से मिलेगा, उनके लिए तो जहन्नुम की ही यात्रा होनी है। आप लोग अपनी ताकत का अहसास कीजिये और कराइये। आप ताकत का अहसास कराइये कि ये लोग आपके लिए रास्ता साफ करते हुए नजर आएंगे। यह बजरंगी पताका हर घर में फहराते हुए दिखाई देगा।

 

 

सुधर जाओ हिंदुओं नहीं तो घर में घंटी-शंख भी नहीं बजा पाओगे… योगी ने ऐसा क्यों कहा

अपनी ताक़त का एहसास कराओं हिंदुओं! योगी बोले- बंटिये मत ये सड़क पर आपके लिए झाड़ू लगाएंगे