Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुकेश सहनी के पिता की हत्या बीजेपी के रावणराज का प्रमाण, सरकार पर भड़के पप्पू यादव

मुकेश सहनी के पिता की हत्या बीजेपी के रावणराज का प्रमाण, सरकार पर भड़के पप्पू यादव

पटना। विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह दरभंगा जिले के अफ़ज़ल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित पैतृक घर में क्षत-विक्षत हालत में उनका शव मिला। धारधार हथियार से उनकी हत्या की […]

पप्पू यादव
inkhbar News
  • Last Updated: July 16, 2024 09:45:02 IST

पटना। विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह दरभंगा जिले के अफ़ज़ल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित पैतृक घर में क्षत-विक्षत हालत में उनका शव मिला। धारधार हथियार से उनकी हत्या की गई है। इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। सांसद पप्पू यादव ने घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

शासन का इकबाल खत्म हो गया

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में निर्मम हत्या BJP के रावणराज का पुख़्ता प्रमाण है। हत्या दर हत्या से कोहराम मचा है। नीतीश जी के शासन का इकबाल खत्म हो गया है। अब प्रशासन अपराधियों के बजाय निर्दोषों को फंसाने का निज़ाम बन गया है। हम मुकेश जी के साथ हैं।

मुंबई से रवाना हुए मुकेश सहनी

जानकारी के मुताबिक जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष सहनी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है और वो मुंबई में रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि मुकेश सहनी पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ उन्होंने लगातार सभाएं की थीं। उनकी पार्टी VIP महागठबंधन में शामिल है।

 

VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की घर में घुसकर हत्या