Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुस्लिम ने कुरान जलाकर हिंदू धर्म में वापसी की लगाई गुहार, कहा- इसमें काफिरों का मारने का है फरमान

मुस्लिम ने कुरान जलाकर हिंदू धर्म में वापसी की लगाई गुहार, कहा- इसमें काफिरों का मारने का है फरमान

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर जिले में एक मुस्लिम युवक ने कुरान जला दिया। पेशे से वकील इमरान नाम के युवक पर कुरान जलाने का आरोप है। आरोपित व्यक्ति ने एक वीडियो भी जारी किया और इस्लाम पर कई कहा कि टिप्पणियां की। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए […]

मुस्लिम ने कुरान जला
inkhbar News
  • Last Updated: September 3, 2024 10:14:00 IST

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर जिले में एक मुस्लिम युवक ने कुरान जला दिया। पेशे से वकील इमरान नाम के युवक पर कुरान जलाने का आरोप है। आरोपित व्यक्ति ने एक वीडियो भी जारी किया और इस्लाम पर कई कहा कि टिप्पणियां की। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इमरान बता रहा है कि कुरान की 26 आयतों में काफिरों के कत्ल का फरमान दिया गया है। इमरान ने साथ में इस्लाम त्याग कर सनातन धर्म में वापसी का भी ऐलान किया। पुलिस ने केस दर्ज कर इमरान को मामले में गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र की है।

इन धाराओं में मुक़दमा दर्ज

शाहिद नाम के युवक ने शिकायत करते हुए कहा कि इमरान ने यूट्यूब पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर की है। इसमें वह कुरान जला रहा है। इमरान पर नबी की शान में गुस्ताखी का आरोप लगा है। उसके खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 192, 299, 302 और 353 के तहत केस दर्ज किया गया है।

कुरान की वो 26 शैतानी आयतें

वायरल वीडियो में इमरान क़ुरान को हाथ में लेकर जलाते हुए कह रहा है कि अल्लाह का नाम लेकर कुरान की वो 26 शैतानी आयतें जो काफिरों के नाम पर इंसानों का कत्ल करने का खुल्लम-खुल्ला आदेश देती हैं। तीन तलाक, हलाला और ईरान में 9 साल की बच्ची से निकाह को भी शरिया बना देने जैसी बातें जिस कुरान में कहीं गई हैं। उसे जला देने में ही भलाई है।

 

यूपी के 2.45 लाख कर्मचारियों के वेतन पर रोक, योगी ने इस गलती पर लिया एक्शन