Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर मुस्लिमों ने बरसायें ईंट-पत्थर, गोद में बच्चे को लेकर भागे हिंदू

दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर मुस्लिमों ने बरसायें ईंट-पत्थर, गोद में बच्चे को लेकर भागे हिंदू

Darbhanga Stone Pelting: जैसे ही झांकी बाजितपुर मस्जिद के पास पहुंची तो मुस्लिमों ने रोक लिया और पथराव कर दिया। उन्होंने इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट भी की।

Darbhanga Stone Pelting
inkhbar News
  • Last Updated: December 7, 2024 13:00:39 IST

पटना। बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को विवाह पंचमी के मौके पर मुस्लिमों ने हिन्दुओं पर पथराव कर दिया। इसके बाद जमकर बवाल हो गया। तरौनी गांव से राम विवाह की झांकी निकाली जा रही थी। तभी एक मस्जिद के पास हिन्दू-मुस्लिमों में विवाद हो गया और इस दौरान उन्होंने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। झांकी तरौनी से बाजितपुर जाना था, फिर वहां से वापसी थी।

जानिए पूरा मामला:

जानकारी के मुताबिक जैसे ही झांकी बाजितपुर मस्जिद के पास पहुंची तो मुस्लिमों ने रोक लिया और पथराव कर दिया। उन्होंने इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट भी की। बाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई। आयोजक नागो दास ने घटना को लेकर कहा कि बच्चों को गोद में लेकर भाग गए हम वरना जान से मार देते।

छतों से पत्थर फेंक रही महिलाएं

वहीं घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात को काबू में किया गया। कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। इसमें तीन की हालत गंभीर है। इलाके में अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन लोगों ने पहले से हमले का प्लान बना रखा था। महिलाएं ऊपर से पत्थर फेंकती हैं और पुरुष मारपीट करते हैं। जब उनका पर्व होता है तो हम लोग कुछ नहीं बोलते हैं।

 

संभल हिंसा में पुलिस की तारीफ करना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, शौहर ने दिया तीन तलाक, बेटी के साथ भी छेड़छाड़

केले के रेशे से बनी टोपियां बेचकर लखपति बनी महिला, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार