पटना। बिहार के जमुई में सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि हनुमान चालीसा पाठ करके लौट रहे हिंदुओं पर मुस्लिम भीड़ ने हमला कर दिया। हिंदुओं के काफिलों को पहले उन्होंने घेर लिया और फिर ईंट-पत्थर बरसाए। मुस्लिमों की भीड़ ने कई गाड़ियां तोड़ दी। लोगों का कहना है कि हमला करने वाले मुस्लिम थे। इस हमले में कई हिंदू महिलाएं घायल हुई हैं। घायल हुई महिलाओं का कहना है कि मुस्लिमों की भीड़ हत्या करना चाहती थी।
बलियाडीह गांव से हनुमान चालीसा का प्रसाद लेकर वापस लौटी महिलाओं का कहना है कि भीड़ में अल्लाह हू अकबर के नारे लग रहे थे। मस्जिद से कुछ दूर पहले उन पर पथराव चालू हो गया। घटना के बाद गाँव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इंटरनेट बंद कर दिया है। मामले में 8 लोगों को नामजद जबकि 50 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। 9 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदुओं पर बहुत बड़ा हमला ??
बिहार के जमुई में मस्जिद से निकले कट्टरपंथियों की भीड़ ने हनुमान चालीसा का पाठ चल रहे कार्यक्रम पर हमला कर दिया।
महिला संयोजिका खुश्बू पांडेय को बंधक बनाया,
हिंदू नेताओं की गाड़ियां तोड़ी गईं और पुलिस तमाशबीन बनी… pic.twitter.com/gvwZq2nkQQ— Šatvik (@Satvikt8) February 17, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना जमुई के बलियाडीह गाँव में रविवार रात हुई कुछ लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने गए थे। जब वो वापस लौट रहे थे तो मस्जिद के पास भीड़ ने इनकी गाड़ियों पर हमला कर दिया। लोगों में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने कहा है कि लापरवाही बरतने के कारण कई पुलिस वाले को निलंबित कर दिया गया है।
हवा में लहराने लगेगी धरती, सुनामी में डूबेगी पूरी दुनिया, आएगा ऐसा भूकंप सब कुछ हो जाएगा खत्म!