Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पत्नी अय्याशी करती है, बहुत परेशान हूं…दो बच्चे के बाप ने बीवी पर लगाए आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पत्नी अय्याशी करती है, बहुत परेशान हूं…दो बच्चे के बाप ने बीवी पर लगाए आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बिहार के पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी पत्नी से काफी परेशान है। शख्स ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि-शख्स अपनी पत्नी की अय्याशियों से परेशान हो गया है और उसके ससुराल वाले उसके घर पर कब्जा करके उसे घर से बाहर निकालना चाह रहे हैं।

man has appealed
inkhbar News
  • Last Updated: January 2, 2025 09:05:46 IST

नई दिल्ली: बिहार के पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी पत्नी से काफी परेशान है। शख्स ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि-शख्स अपनी पत्नी की अय्याशियों से परेशान हो गया है और उसके ससुराल वाले उसके घर पर कब्जा करके उसे घर से बाहर निकालना चाह रहे हैं।

घर से निकाला

जानकारी के अनुसार पति ने थाने में शिकायत देकर यह आरोप लगाया है कि-उसकी पत्नी लगातार पैसों की डिमांड करती है। फिर वह उन्हीं पैसों से अय्याशी करती है। पत्नी की अय्याशियों से परेशान हूं। शख्स ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि वह लोग उसकी प्रॉपर्टी और होटल पर कब्जा करना चाहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उसे घर से भी निकाल दिया है। सास और साला घर पर कब्जा कर चुके हैं। शख्स अपनी पत्नी और उसके दोस्तों द्वारा की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर अब उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

पत्नी ने भी की शिकायत

बता दें कि शख्स की पत्नी ने भी उसके खिलाफ महिला थाना में प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा दिया है। पति को इस बात की उम्मीद है कि उसका घर फिर से बस जाएगा और इसी कारण उसने पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के अनुसार, दोनों ने 17 साल पहले अपने घरवालों से झगड़कर लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस के सामने अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? हालांकि, दोनों ही पक्ष इस बात का दावा कर रहे हैं कि उनके पास आरोपों के बारे में पूरे सबूत हैं।

पत्नी ने लगाए आरोप

शख्स की पत्नी का आरोप है कि 24 साल पहले उसके पति की एक्स गर्लफ्रेंड उसकी जिंदगी में वापस आ गई है। इसी कारण वह अपनी उसे प्रताड़ित करता है। पत्नी का यह भी कहना है कि उसके पति की जिंदगी में किसी अन्य महिला का आना ही उनके रिश्ते में खटास का कारण बना है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read…

नए साल पर किसानों को बड़ा तोहफा! केंद्र सरकार ने DAP पर बढ़ाई सब्सिडी