Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • नाभा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड रोमी लाया जा रहा भारत, हांगकांग ने पंजाब पुलिस को सौंपा

नाभा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड रोमी लाया जा रहा भारत, हांगकांग ने पंजाब पुलिस को सौंपा

नई दिल्ली। नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह रोमी को भारत लाया जा रहा है। हांगकांग से उसके प्रत्यर्पण की मंजूरी मिल गई है। हांगकांग ने रोमी को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उसे लेकर दिल्ली आ रही है। एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स के AIG गुरमीत सिंह चौहान ने उसके भारत […]

रमनजीत सिंह रोमी
inkhbar News
  • Last Updated: August 22, 2024 13:19:20 IST

नई दिल्ली। नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह रोमी को भारत लाया जा रहा है। हांगकांग से उसके प्रत्यर्पण की मंजूरी मिल गई है। हांगकांग ने रोमी को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उसे लेकर दिल्ली आ रही है। एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स के AIG गुरमीत सिंह चौहान ने उसके भारत आने की पुष्टि की है।

आज शाम पहुंचेगा दिल्ली

AGTF के AIG गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि एसपी, दो डीएसपी समेत 6 लोगों की टीम उसे लेने गई हुई है। यह पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। रोमी के ऊपर पंजाब में तीन केस दर्ज हैं। रोमी नाभा जेल ब्रेक मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था। वह आज शाम 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।