प्रयागराज। महाकुंभ मेले का आज 41वां दिन है। अब सिर्फ 4 दिनों में महाकुंभ खत्म हो जाएगा। आखिरी वीकेंड होने पर फिर से भीड़ बढ़ गई है। मेला क्षेत्र के बाहर में भारी जाम लगा हुआ है। आधे घंटा का रास्ता लोग 4 घंटे में तय कर पा रहे हैं। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने सीएम योगी के साथ संगम में डुबकी लगाई।

नड्डा ने लगाई डुबकी

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिवेणी संगम पहुंचे। उनके साथ CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। दोनों ने साथ में संगम में डुबकी लगाई। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी संगम में स्नान किया। उन्होंने डुबकी लगाने के बाद कहा कि यहाँ आकर अलग अनुभूति हुई है। यह अलग अनुभव है। यह आस्था का महाकुंभ है।

9 घंटे रहें योगी

बता दें कि सीएम योगी आज महाकुंभ में 9 घंटे रहेंगे। वो महाशिवरात्रि की स्नान को लेकर तैयारियों को देखेंगे। शनिवार दोपहर 3 बजे तक 1 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी से अब तक 60 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने आज अपने परिवार के साथ स्नान किया।

 

‘मैं अंदर धंसी हुई टूटी सीट पर बैठा’ Air India पर भड़के शिवारज सिंह चौहान, X पर सुनाई खरी-खरी

ब्राह्मण लड़की को गर्भवती करके कोर्ट मैरिज करने पहुंचा राकिन खान, बुर्का में देखकर वकीलों का खौला खून, कर दी ताबड़तोड़ पिटाई